कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश/कौशाम्बी महिला उपनिरीक्षक व महिला सिपाहियों ने भ्रमण कर महिलाओ छात्राओं को किया जागरूक

यूपी संदेश न्यूज प्रदेश प्रभारी पंकज कुमार यादव

कौशाम्बी खबर यूपी के जनपद कौशाम्बी से है जहां महिला उपनिरीक्षक व महिला सिपाहियों ने क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओ छात्राओं को जागरूक किया है।महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे जानकारी भी दी है। बुधवार को

 

*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन*

 

में मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के तहत जनपद के विभिन्न थानों की महिला उपनिरीक्षक व महिला बीट आरक्षियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर चौपाल लगाकर एवं विद्यालय में जाकर बच्चियों छात्राओं महिलाओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल थाना पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया । महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी है थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमलीगांव में, महिला थाना पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय बबुरा में, थाना पश्चिम शरीरा पुलिस द्वारा बाबू दयाराम सिंह रामधनी सिंह विद्यालय बाकरगंज गोराजू में, थाना महेवाघाट पुलिस द्वारा माता प्रसाद इण्टर कालेज टिकरा में ,थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा प्रथमिक विद्यालय में ‘मिशन शक्ति’ के तहत बालिकाओं व अध्यापकों को जागरूक किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!