यूपीलोकल न्यूज़

इलाहाबाद यमुनानगर में रविवार सुबह दुखद घटना हुई। मेजा के मनु का पुरा गांव के रहने वाले दंपती ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में पाए गए*

यूपी संदेश न्यूज प्रदेश प्रभारी पंकज कुमार यादव

*बताया गया है कि अरविंद शर्मा उर्फ राजन उम्र 26 वर्ष पिकअप चालक था। लगभग एक साल पहले ही उसने प्रेम विवाह उतराव की दीक्षा से किया था। पत्नी दीक्षा उम्र 25 वर्ष पांच दिन पहले अपने पिता के साथ मायके गई हुई थी। दीक्षा का मायका नई बाजार थाना उतरांव में है*

 

*दीक्षा को लेने उसका पति अरविंद शर्मा उसके मायके गया हुआ था और वहां से पत्नी को लेकर लौटा तो घर न आकर उरुवा चौराहे पर किराए के कमरे में ही पत्नी को लेकर रुक गया। रविवार की सुबह दोनों का शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटकता मिला*

 

*घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और देखा तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर खोला तब जाकर लाश निकाली जा सकी*

 

*स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण*

 

दंपती की मौत की सूचना पर एसीपी रवि कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की जा रही थी, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!