सिराथू तहसील में रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, कच्ची नाप के लिए मांगे थे ₹20 हजार, पक्की नाप के ₹40 हजार
कौशांम्बी तहसील सिराथू
सिराथू तहसील में रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, कच्ची नाप के लिए मांगे थे ₹20 हजार, पक्की नाप के ₹40 हजार
कौशाम्बी: सिराथू तहसील में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां तैनात कानूनगो को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने भूमि की कच्ची नाप के लिए ₹20,000 और पक्की नाप के लिए ₹40,000 की अवैध मांग की थी।
शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही कानूनगो ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है, और प्रशासनिक अधिकारियों में भी बेचैनी का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और प्रशासन से मांग की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।