Uncategorized

48 घंटे बाद युवक का शव जंगल में एक कुंए से पुलिस ने किया बरामद

यूपी संदेश न्यूज नेटवर्क फतेहपुर

*

 

फतेहपुर थरियांव/थाना क्षेत्र में असोथर नगर पंचायत के विधातीपुर वार्ड नंबर 7 में रहने वाले युवक का शव जंगल में एक कुंए से थरियांव थाना पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिलने के बाद बरामद किया है।।

 

जनकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 विधातीपुर निवासी 28 वर्षीय युवक महेन्द्र कुमार रैदास पुत्र सुरेश कुमार रैदास जो मुंबई में रहता था और वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहले उसके घर गया था और वापस अपने गांव नहीं आया।।इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं लगी इसके पश्चात युवक के पिता ने बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई थी की वह अपने गांव वापस आ रहा है लेकिन उसका बेटा 02/01/25 को मुंबई से अपने घर आ रहा था मगर वह अपने घर समय से नहीं पहुंचा तो महेंद्र कुमार के पिता ने चार जनवरी को थरियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।। पिता के अनुसार उसके लड़के का थरियांव थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों लोग कई बार घर से भाग भी चुके हैं जिसके आधार पर लड़की के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया है।।

वहीं थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

 

वहीं मृतक महेंद्र कुमार की मां बड़ा भाई कल्लू रैदास विवाहित बहन पूजा देवी का रो रो कर बदहवास रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!