कौशाम्बी

पिपरी थाना सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से 09 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार* 

यूपी संदेश न्यूज

  • *एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन मे चलाया जा रहा है अपराधियो के विरुद्ध अभियान*

 

*यूपी संदेश न्यूज़ रमाशंकर मुख्य संवाददाता*

 

कौशाम्बी /पिपरी थाना सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से 09 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं।

गौरतलब हों की एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन मे अपराधियो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

थाना पिपरी पुलिस उ०नि० चन्दन सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अ0सं0 328/98 धारा 279/304ए भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त ज्ञानचन्द्र पासी पुत्र दिनई नि० चायल थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह थाना सैनी पुलिस उ०नि० विनोद यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा अ0सं0 40/99 धारा 25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त इन्द्र लाल खटिक पुत्र मोहन लाल नि० सौरई खुर्द थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह थाना करारी पुलिस उ०नि० अमित द्विवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 68/2000 धारा 323/236/238 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त देवशरण पुत्र धर्मराज नि० नसरुल्लापुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार थाना संदीपनघाट पुलिस उ0नि० भन्दूराम मय हमराह पुलिस बल द्वारा केस नं0 4172/2005 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त बाबूलाल पुत्र नत्थू पासी नि० असरफपुर थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना मंझनपुर पुलिस उ०नि० अरविन्द कुमार दुवे मय हमराह पुलिस बल द्वारा अ0सं0 837/20 धारा 147/148/323/504/506/325 भादवि व 3 (2) क/3 (1) ध एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 वारंटी अभियुक्तों 1. शिवमूरत पुत्र रामलखन 2. रामबदन लोध पुत्र रामलखन नि० गण गौरा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह थाना मंझनपुर पुलिस उ०नि० अरविन्द कुमार दुबे मय हमराह पुलिस बल द्वारा अ0सं0 172/99 धारा 382 भादवि से सम्बन्धित 03 वारंटी अभियुक्तों 1. अशर्फीलाल पुत्र चिरकू 2. इन्द्रराज पुत्र बैजू पासी 3. भुइहरवा उर्फ बुदुन लाल पुत्र चिरकू पासी नि०गण एदिलपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!